हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में अचानक आज मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान पर काली घनघोर घटा छा गई। जिससे दिन में ही रात दिखाई देने लगी। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इससे पहले भी हम कुदरत की मार झेल रहे हैं। क्योंकि पहले भी बे मौसम बरसात होती रही हैं। जिससे हमारी गेहूं की फसल, उड़द और मटर सरसों जैसी फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं और अब इस बेमौसम बरसात से बागवानी की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।
देखें वीडियो
किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इनके नुकसान का आकलन कर इनको मुआवजा समय पर दे पाएगा या नहीं यह भी अपने आप में एक सवाल है। आज देश का अन्नदाता कहे जाने वाला किसान खुद भुखमरी की कगार पर खड़ा है। वही इस बाबत जब कृषि अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने भी माना कि वास्तव में किसान की उड़द मटर सरसों आदि की फसल पहले भी आंधी और बेमौसम बरसात से बर्बाद हो चुकी हैं उन्होंने कहा कि किसान को ध्यान रखना होगा अगर उनके खेतों में ज्यादा पानी भर जाए तो निकासी के लिए विकल्प तलाशना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि गन्ने की बुवाई के लिए भी यह बरसात हानिकारक है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours