हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा लक्सर क्षेत्र में डॉक्टर दीपक  चौहान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके बारे में दीपक चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन 3 मार्च 2006 को राजस्थान में हुआ था। इसके वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हैं। राजनीति में कुछ नेता, फिल्मों में कुछ निर्माता तुष्टिकरण की राजनीति या पैसों की भूख के कारण ऐसे गैर ज़िम्मेदार लोग भारत देश के वीर राजाओं रानियों और सनातन धर्म को बुरा भला दर्शाते हैं। ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी। जिन राजाओं, रानियों और देश की आन, बान, शान पर अपना जीवन बलिदान कर दिया हो, ऐसे पूजनीय महापुरुषों, देवियों का अपमान किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना देश के कानून का सम्मान करते हुवे बर्दाश्त नही करेगी। दीपक चौहान ने अपनी नियुक्ति हेतु दलबीर सिंह सिसौदिया का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि उन्हें मिडिया प्रभारी उत्तराखंड का जो दायित्व दिया गया हैं उसे वो राजपूत समाज के लिए भली भांति निर्वाह करेगे। साथ ही उन्होंने राजपूत समाज के उज्ज्वल भविष्य और राजपूतो के सम्मान हेतु समर्पित रहने की बात कही है। दीपक चौहान के अतिरिक्त प्रान्त संयोजक पद गृहण करने वाले सुनील चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का उद्देश्य अनावश्यक रूप से विवाद करना कभी नही रहा है। मगर यदि कोई जाति, धर्म या स्वार्थहीत में आकर टीवी चैनल की डिबेट में सनातन धर्म, भारत देश की अखंडता और राजपूत समाज के विरुद्ध बयानबाजी करेगा तो उसकी गलती का एहसास कराने में विलम्ब नही होगा। महाराणा प्रताप के 480 वे जन्मोत्सव पर दिपोत्सव का कार्यक्रम रखकर नई पीढ़ी के युवाओं को महाराणा प्रताप के महान जीवन के बारे में बताया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours