हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को परेशानी से जूझ रहे रोजमर्रा वाले ट्रेवल्स व्यापारियों की राहत की मांग को पत्र लिखकर मेल किया, सुनील सेठी ने पत्र के माध्यम से परिवहन मंत्री यशपाल आर्य को अवगत करवाया कि वैसे तो पूरे उत्तराखण्ड में ट्रेवल्स व्यापारियों की संख्या काफी है, लेकिन विशेषकर हरिद्वार ओर ऋषिकेश धार्मिक नगरी के साथ साथ एक बड़ी पर्यटन नगरी है, जिसकी वजह से यहाँ ऑटो चालक, टेक्सी चालक, रिक्शा चालक एवं अन्य ट्रेवल्स व्यापार से जुड़े चालको की संख्या अधिकतम है, जिस समय लोकडाउन लगा वो ही समय सीजन शुरू होने का होता है जिस समय पूरे साल का पैसा 4 से 5 माह में रोजमर्रा ट्रेवल्स व्यापारी कमा कर अपनी जीविका चलाता है, सीजन से पूर्व नई गाड़ियों का क्रय कर सीजन में उसकी पूरे साल की किस्तें जमा करने की कोशिश करता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की वजह से न तो किस्तें देने के लिए पैसा रोजमर्रा ट्रेवल्स व्यापारियों के पास है न ही आगे की पारिवारिक स्तिथी से निपटने की कोई तैयारी है, जिसकी वजह से ट्रेवल्स व्यापार से जुड़े हर व्यक्ति चाहे वो ऑटो चालक हो या किसी गाड़ी का चालक मानसिक तनाव से जूझ रहा है, साथ ही ड्राइवर की भी सैलरी देने में असमर्थ होता जा रहा है, जिसकी वजह से ड्राइवरों पर भी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है, इन सभी समस्याओं को देखते हुए ट्रेवल्स व्यापार से जुड़े हर छोटे बड़े व्यापारी विशेषकर ड्राइवरों को राहत पेकेज दिया जाना अति आवश्यक है, उंसके साथ साथ नई क्रय की गई हर वाहन की जमा होने वाली किस्तों पर छूट के साथ उसकी समयावधि बड़ाई जानी जरूरी है, क्योंकि इस समय आर्थिक रूप से ट्रेवल्स से जुड़े हर व्यापारी के सामने बड़ा संकट खड़ा है जिसमे सरकार को उसकी मदद की घोषणा जल्द करनी चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours