हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। COVID-19 के चलते दुनिया में इस समय हाहाकार मचा हुआ है, जैसा कि आपको मालूम है, कि इस समय भारत सहित विश्व के लगभग दो सौ से अधिक देशों में एक वायरस ने तबाही मचा रखी है, जिसको नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में जाना जा रहा है, जिसकी शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी, आज दुनिया भर के देशों में लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हैं, तथा कई लाख लोग इस वायरस के संक्रमण के प्रकोप से जान गवां चुके हैं, इस भयंकर वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सहित विश्व के काफी देशों में लाकडाउन यानी तालाबंदी के व्यवस्था को लागू किया गया है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके, इसी लाकडाउन की व्यवस्था का सही से पालने कराने में पुलिस का बहुत ही बड़ा योगदान चला आ रहा है, पुलिस द्वारा मानवता का ख्याल रखने के साथ साथ आम समाज को लाकडाउन का पालन करने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है।
इस लोकडाउन की अवधि में पुलिस को आम समाज का भी काफी विरोध भी झेलना पड़ रहा है, जिसमें सबसे बड़ा विरोध और नुकसान पंजाब पुलिस को झेलना पड़ा पंजाब पुलिस में तैनात एएसआई हरजीत सिंह को अपना हाथ गंवाना पड़ा लेकिन फिर भी आम समाज से हरजीत को कोई गिला शिकवा नहीं है, इसी लोकडाउन अवधि में सभी पुलिस कर्मियों का भरपूर योगदान है, सभी पुलिस कर्मी अपनों को छोड़कर समाज को बचाने में व्यस्त थे, वर्तमान में भी है, इसी अपने कर्त्तव्य और समाज के प्रति अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अंजाम देने में सभी पुलिस कर्मी मगन हैं।
इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने लोकडाउन का पालन कराने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जिसमें मुख्य रूप से हरिद्वार नगर के क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह, सिविल लाईन कोतवाली रूड़की प्रभारी अमरजीत सिंह, निरीक्षक मनोज मैनवाल, गंगनहर कोतवाली रूड़की में तैनात अस्पताल चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक नितेश शर्मा, लक्सर कोतवाली में तैनात भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक आशीष शर्मा, कोतवाली रानीपुर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी, उपनिरीक्षक विकास रावत, चौकी इंचार्ज गैस प्लांट उपनिरीक्षक सतेन्द्र नेगी, कोतवाली नगर में तैनात चौकी इंचार्ज मायापुर उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, चौकी इंचार्ज हर की पौड़ी अरविंद रतूड़ी, थानाध्यक्ष कनखल विकास भारद्वाज, कोतवाली ज्वालापुर में तैनात चौकी इंचार्ज रेलवे उपनिरीक्षक सुनील रावत, उपनिरीक्षक प्रकाश राणा, उपनिरीक्षक विवेक चंद, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी और कोंस्टेबल निर्मल, अनुप शर्मा तथा थाना थालीसैन पौड़ी गढ़वाल में तैनात उपनिरीक्षक बब्लू चौहान, कोटद्वार यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह आदि की अहम भूमिकाएं रही है,
मैंने इन पुलिस के जांबाजों को कोरोनावायरस COVID-19 महामारी के मद्देनजर हुई तालाबंदी की व्यवस्था में अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी के कर्त्तव्य को पूरी हिम्मत और ईमानदारी के साथ अंजाम देते हुए देखा, जो अपने आप में एक मिशाल है, ऐसे जांबाजों के ऊपर समाज को नाज है, जिस प्रकार आपने समाज के प्रत्येक आदमी की सुरक्षा के लिए दिन रात एक कर दिया, हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र की टीम पुलिस के इस जज्बे को सलाम करती है, और साथ ही साथ सरकार और पुलिस विभाग से भी अपील है कि इन जाबांज कोरोना वारियर्स को उचित सम्मान मिले, तथा आम समाज भी इन जांबाजों को सम्मान दे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours