हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बालावाली तिराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे हैं ट्रक ने अधिवक्ता को टक्कर मार दी। अधिवक्ता ने मोटरसाइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई है। ट्रक की जबरदस्तत टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड गये। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह से ट्रक के अंदर मोटरसाइकिल घुसी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब अधिवक्ता तहसील से अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही अधिवक्ता बालावाली तिराहे पर पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर अधिवक्ता को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। लेकिन अब सवाल यह है कि लॉक डाउन के दौरान भारी मात्रा में तेज रफ्तार से रात और दिन धड़ल्ले से ट्रक दौड़ रहे हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। क्या जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्यवाही हो पाएगी। याा फिर ऐसे ही आमजन की जान से खिलवाड़ होता रहेगा। देखने वाली बात यह होगी कि आमजन को ऐसे वाहनों से क्या लॉक डाउन के चलते भी निजात मिल पाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours