हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और सयुंक्त कर्मचारी परिषद ऋषिकुल के पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ऋषीकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, चिकित्सालय परिसर मे   कर्मचारियों के देरी से वेतन, डी डी ओ कोड बहाली, डी ए फ्रीज किये जाने, कर्मचारियों के आयुष्मान के तहत गोल्डन कार्ड बनाने, पवन सोती के लापता होने के सम्बंध मे विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेडा और संघर्ष समिति के अध्यक्ष समीर पांडेय ने कहा है कि आयुर्वेद विश्व विधालय की कथनी और करनी में अंतर है आज लिखित समझौता होने के बाद भी डीडीओ कोड बहाल नही किया गया। इसी कारण अब आयुषमान के तहत गोल्डन कार्ड बनने में परेशानियोँ का सामना करना पड़ेगा। सेवानिर्वत कर्मचारियों की पेंशन और उनके देय लम्बित है। जिसके कारण कर्मचारियों को  आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल मंत्री जयनरायण ने कहा कि कई वर्षो से कर्मचारियों कि पदोन्नति नहीं हुई है। कर्मचारियों के डीए फ्रीज कर दिया गया, कर्मचारियों का उत्पीडन किया जाता है। संयोजक के.एन. भट्ट ने मुद्दा उठाते हुवे कहा कि एक कर्मचारी पिछले एक वर्ष से लापता है उसके परिवार को कोई सूचना नही है। वो पत्र लेकर आये तो पत्र भी लेने से मना कर दिया गया है। कर्मचारी कोरोना महामारी मे सजग होकर ड्यूटी करना चाहते हैं किन्तु उनमे से कुछ ही कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। लॉक डाऊन खुलते ही आन्दोलन तय बताया गया है। मीटिंग में संयोजक सचिव शिवनारायण सिंह ने कहा कि हम किसी भी कर्मचारी का उत्पीडन नही होने देंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours