हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के मख्याली खुर्द उर्फ रेडा गांव में बीती 9 मई को एक व्यक्ति की लाठी व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामला जमीनी विवाद का था। मृतक के पुत्र की ओर से लक्सर कोतवाली में 3 लोगों मुरसलीन, सरफराज व सालिम के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 3 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। लक्सर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि सालिम व सरफराज की गिरफ्तारी कर ली गई है। जबकि मुस्लिम की गिरफ्तारी अभी शेष है। जिसके लिए छापेमारी कार्रवाई लगातार की जा रही है और मुरसलीन को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि सालिम व सरफराज को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours