(रजत चौहान) देहरादून। वर्तमान में चल रहे लॉक डाउन के दौरान उच्चाधिकारी गणो द्वारा अवैध कार्य करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक वैधनिक कार्यवाही हेतु प्रतिदिन आवश्यक दिशा निदेश निर्गत किये जा रहे हैं, जिसके अनुपालन में दिनाँक 12 मई 2020 की रात्रि को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में चौक बाजार से मकडती गांव की और जाते हुए मुखबिर की सूचना पर भूपेंद्र गोयल पुत्र सुदेश कुमार गोयल निवासी ओल्ड राजपुर, थाना राजपुर, देहरादून उम्र 38 वर्ष को 48 पव्वे व 2 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवकारी अधिनियम व धारा 268, 269, 270, 188 ipc व 51 (b) डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को आज मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा। पुलिस टीम में कानि0 आनंद कुमार, कानि0 सुशील कुमार मौजूद रहै।
Home
देहरादून
हरिद्वार की गूंज: लॉक डाउन का उल्लघन कर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार: दून
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours