हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गुरुग्राम हरियाणा से लौटे प्रवासियों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें बसों के माध्यम से गन्तव्य को रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन की रेख देख में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी व जीरा कंट्रोल रूम प्रभारी लव शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर प्रवासियों को गंतव्यों की ओर रवाना किया गया है। उत्तराखंड सरकार की प्रवासियों को अपने घर वापसी की मुहीम रंग लाने लगी है। गौरतलब है कि राज्य से बाहर फंसे लोगों को अपने घर वापस लाने की कवायद सरकार ने शुरू कर दी है। सभी लोग प्रदेश की धर्मनगरी हरिद्वार स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को गुरुग्राम हरियाणा से करीब 450 लोग हरिद्वार स्टेशन पर पहुंचे जिनकी मेडिकल जाँच के बाद करीब 35 बसों से उनके जनपदों के लिए रवाना कर दिया गया। 
इस मौके पर एसडीएम कुसुम चौहान, एआरटीओ मनीष तिवारी, एआरटीओ सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सुशील सैनी सहित प्रशासन के आधिकारि मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के निर्देश में आज इस त्रासदी में फंसे हुए सभी लोगों की सेवा को संकल्पबद्ध है, लॉक डाउन में जो भी लोग जहां भी फंसे हुए है, उन्हें बसों और ट्रेनों के माध्यम से धीरे धीरे उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है, और उनकी पूरी मदद की जा रही है, आज सुबह 9 बजे प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार से 450 प्रवासियों को रवाना किया गया, उन्होंने कहा कि प्रवासियों को भेजने में और उनकी मेडिकल जांच में लापरवाही न हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours