हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूड़ी) ऋषिकेश। एक तरफ जहां सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार  लोगों को  सचेत करते नजर आ रहे हैं  और बराबर  सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए  कहा जा रहा है, वहीं कुछ लोग  इस बात को  सिर्फ मजाक में लेते हुए सारे नियमों को ताक पर रखकर सरकार की बातों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जो कि सिर्फ इनके लिए नहीं बल्कि इनके साथ रहने वालेे लोगों व इनके परिवार वालों के लिए भी बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है, कल मुनी की रेती थाना क्षेत्र में फिजिकल डिस्टेंस का उल्लंघन करना लोगों पर भारी पड़ा सूत्रोंं के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशियोंं व रेस्टोरेंट संचालक केे खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस को सूचना मिली कि एक रेस्टोरेंट संचालक अपनी दुकान के अंदर विदेशियों को बैठा कर चाय नाश्ता करा रहा है इस दौरान फिजिकल  डिस्टेंस का पालन भी नहीं हो रहा है। सूचना पर तत्काल तपोवन चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो सूचना सही निकली  पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विदेशियों का चालन काटा और जुर्माना भी वसूला। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक को फटकार लगाई गई है साथ ही उसके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours