हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल कोरोना संकट के चलते जरूरतमंदों को खाद्यान्न वितरण के दूसरे चरण में तीसरे दिन आज शनिवार को हरिद्वार के बिल्केश्वर कॉलोनी और ब्रहमपुरी बस्ती क्षेत्र में 200  जरूरतमंद परिवारों को  खाद्यान्न वितरण किया, मुख्य अतिथि कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत और विशिष्ट अतिथि अपर कुंभ मेला अधिकारी  सरदार हरबीर सिंह ने जरूरतमंद परिवारों को  खाद्यान्न की  किट वितरित की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक स्वामी दयाधिपानन्द महाराज (डॉ० शिवकुमार) ने किया। इस अवसर पर मिशन के स्वामी अनिध्यानंद जगदीश महाराज, ब्रह्मचारी सरोज, बीइंग भागीरथी के संयोजक शिखर पालीवाल, जयदेव, जनार्दन और गोकुल सिंह आदि उपस्थित थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने काजो मानवीय किया जा रहा है वह स्वामी विवेकानंद के विचारों नर सेवा नारायण सेवा को प्रतिपादित करता है  और मिशन के संतों ने हमेशा स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार किया है और इस अंतरराष्ट्रीय विपदा के समय पूरे भारत में ही नहीं विश्व में मिशन के संस्थान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए है उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आज हम सबको कोरोना की जंग जीतने के लिए विश्व स्वास्थ संगठन और भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करना चाहिए उन्होंने कहा कि भारत को जल्दी ही कोरोना संकट से निजात मिलेगी उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक दूरी बनाने के नियम का पूरी तरह पालन करना चाहिए। 
वहीं दूसरी ओर अपर कुंभ मेला अधिकारी सरदार हरबीर सिंह  ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हरिद्वार के सब लोग एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं रामकृष्ण मिशन समेत कई धार्मिक संस्थाओं और अखाड़ों ने जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराकर मानवता का परिचय दिया है उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम इस संकट की घड़ी से मुक्ति पाकर  राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक स्वामी दयाधिपानंद (डॉ शिवकुमार) महाराज ने कहा कि मिशन ने पहले चरण में जरूरतमंदों को 5 हजार राशन की किट वितरित की है। और अब खाद्यान्न वितरण का दूसरा चरण शुरू किया गया है और स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेषकर ख्याल रखा गया है। मिशन चिकित्सीय सेवा के साथ-साथ मानवीय सेवा में भी अग्रणी है  उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिद्वार जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और कुंभ मेला प्रशासन का हमें  पूर्ण सहयोग मिला है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours