(अमित रतूडी) ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में रविवार की सुबह कोविड पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। जिसमे एम्स का कर्मचारी भी शामिल है, एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग में कार्यरत 25 वर्षीय पुरुष नर्सिंग ऑफिसर की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति शिवाजीनगर ऋषिकेश में रहते हैं । जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री खटीमा उधमसिंह नगर की है जिसके चलते 21 मई को उसका सैम्पल लिया गया और होम क्वारंटाईन कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली निवासी एक 52 वर्षीय टैक्सी चालक का कोविड सैंपल भी पॉजिटिव आया है। जो बीती 22 मई को चमोली गढ़वाल निवासी 6 प्रवासियों को लेकर यहां एम्स पहुंचा था इसके साथ मे आये चार प्रवासी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब एम्स में कोविड जांच में टैक्सी चालक का सैंपल भी पॉजिटिव आया है। लिहाजा इस संबंध में वहां के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है। बताया कि जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा एम्स में जांच के लिए एम्स से बाहर से आए तीन अन्य कोविड सैंपल भी रविवार को पॉजिटिव पाए गए हैं।
Home
ऋषिकेश
हरिद्वार की गूंज: एम्स में लगातार कोरोना की संख्या में इजाफा, रविवार की सुबह पांच ओर संक्रमित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours