हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर गांव में तालाब के पानी को लेकर ग्राम वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब पूरी तरह पानी से भर गया है और अब तलाक का पानी ग्राम वासियों के घरों में वापस जा रहा है। नाले व नालियां पानी से पूरी तरह भरी हुई है। और तलाब का पानी सड़कों पर भी आने लगा है। वही ग्रामवासी मेहरबान, इदरीश, मुसर्रत ने बताया है कि कुछ दबंग लोगों ने तालाब पर कब्जा करने की नियत से तालाब के किनारे मिट्टी का भराव बड़ी मात्रा में कर दिया है। पानी निकलने का रास्ता मिट्टी से बंद है। जिस कारण तालाब का गंदा पानी वापस ग्राम वासियों के घरों में जा रहा है। उन्होंने बताया कि तालाब गंदगी से अटा हुआ है। तालाब की साफ-सफाई भी नहीं कराई गई है। जिस कारण ग्राम वासियों पर भयंकर बीमारी संक्रमित कोरोना वायरस का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्राम वासियों ने पानी की निकासी के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि प्रशासन तालाब के गंदे पानी को गंभीरता से ले और इसकी साफ सफाई भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तालाब की पैमाइश भी करनी चाहिए क्योंकि कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा है। उसको कब्जा मुक्त करा कर तालाब की खुदाई की जाये। जिससे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी सही तरीके से हो सके और गंदे पानी की समस्या का समाधान निकल सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours