हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। नियमों को ताक पर रख एक व्यापारी को लस्सी की दुकान खोलना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया ही मौके से आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार भी कर लिया। देशव्यापी लॉक डाउन में कई लोग नियमों का ईमानदारी से पालन कर रहे है। लेकिन कई शून्य मानसिकता के लोग नियमों को ताक पर रख नियमों का मजाक बनाये हुए हैं। शनिवार को एक मामला ऋषिनगरी में भी प्रकाश में आया, जहां सुभाष चौक स्थित बहुत चर्चित एक लस्सी की दुकान नियमों के विरुद्ध खुली हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यापारी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दिनेश कुमार निवासी सुभाष चौक के रूप में बताई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours