हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के फतवा गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्राम प्रधान  अनिल का कहना है कि यह बच्ची काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चली आ रही थी और काफी दिनों से टेंशन सी मे दिखाई दे रही थी पता नहीं इसे क्या लगा, क्या हुआ इसने जहरीले पदार्थ घटक लिया और अस्पताल में इसकी मौत हो गई। वही भीक्कमपुर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा से इस बाबत जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि चौकी क्षेत्र के फतवा गांव निवासी भम्रपाल पुत्री राधा उर्म 20 वर्ष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसका इलाज बहादराबाद मैक्स अस्पताल में चल रहा था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई उन्होंने बताया शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours