हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सोमवार देर रात उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब लक्सर और रायसी गांव के बीच मुंडाखेड़ा गांव के नजदीक शीरे के टैंकर के ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस घटना को अंजाम देकर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर  उसका पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा गया और पुलिस ने शीरे के टैंकर को कब्जे में ले लिया। वही कोतवाली में तैनात एस एस आई अभिनव शर्मा ने बताया की शीरे के ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई उन्होंने बताया कि मृतक संदीप पुत्र अजब सिंह खेड़ी खुर्द गांव का निवासी है उन्होंने बताया कि अभी मृतक परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours