हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। रानीपुर चौक बाजार मंडल की ओर से रानीपुर क्षेत्र विधायक आदेश चौहान को जन्मदिन कोरोना वायरस के कारण सादगी से मनाया गया, आदेश चौहान को रानीपुर चौक बाजार मंडल के मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि ने पूरी टीम की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्थानीय बच्चों में भी आदेश चौहान के जन्मदिन के लिये उत्साह देखने लायक था, बच्चों ने फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने मोदी रसोई के संचालन करने वाली टीम के जो सदस्य अपना अपना सहयोग प्रदान कर रहे थे उन सभी को प्रोत्साहित व सम्मानित किया। विधायक ने वहाँ उपस्थित  क्षेत्रवासियों का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने वैश्विक महामारी को हराने हेतु आरोग्य सेतु डाऊनलोड करने का आग्रह किया, तथा लॉक डाउन के नियमो का पालन करने को कहा। इस अवसर पर वहाँ मण्डल उपाध्यक्ष भगत सिंह, महामन्त्री आलोक चौहान, प्रिंस लाहोट, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, पार्षद आनंद सिंह नेगी, योगेंद्र सैनी, शशिकांत वशिष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता किरण वर्मा, रजनी वर्मा के अलावा कार्यकारणी सदस्य विनय तिवारी और जनसेवा में लगे हुवे समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours