हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। बता दें कि लॉक डाउन के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा शक्ति बरती जा रही है और लगातार पुलिस द्वारा इन अवैध कच्ची शराब माफिया पर कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके अवैध कच्ची शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि शराब माफिया बेखौफ होकर लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए अवैध कच्ची शराब के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। जो कि अपने आप में बड़ा सवाल है। वही सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज लोकपाल ने बताया हरिद्वार एसएसपी के दिशा निर्देशन में लगातार नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम हमने मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को परिवहन करते हुए मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज कुमार पुत्र पीरूमल मुंडाखेड़ा कला गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरहाल अब देखना यह होगा कि लक्सर पुलिस इन अवैध कच्ची शराब माफियाओं पर किस तरह से अंकुश लगा पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours