हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। धर्म और आध्यात्म की नगरी हरिद्वार में कोरोना वारियर्स का फूलों से सम्मान किया गया। अष्टखम्बा मंदिर व गंगा सेवकों ने कोरोना योद्धाओं के कार्य की सराहना की। एक और कोरोना महामारी के चलते पूरी दुनिया मे लॉक डाउन चल रहा है, जिसके चलते लोग अपने घरों पर करीब दो माह से कैद है। ऐसे में लोगों को जरूरत के हिसाब से मदद करने वाले एवम उनकी सुरक्षा में जुटे पुलिस कर्मी एवम सामाजिक संगठनों ने भी जी जान जुटाई हुई है। 
यही आलम धर्मनगरी हरिद्वार का भी है। जहां लोगों की हिफाजत के लिए सड़कों पर कोरोना वारियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो की सेवा में जुटे हुए है। जिनमे पुलिस का रोल अहम है, इसके अलावा सफाई कर्मी एवं चिकित्सक भी लोगो की मदद करने में कोई परहेज नही कर रहे है। शुक्रवार को अष्टखम्बा मंदिर एवम गंगा सेवकों ने पुलिस कर्मियों के सम्मान में चौकी प्रभारी अरविंद रतूडी व उनकी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर सेवकों ने मिष्ठान वितरण कर फूलों की बरसात कर कोरोना  वारियर्स का सम्मान किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours