हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। महाराष्ट्र में आज सुबह मालगाड़ी से कुचल कर मारे गए 14 मजदूरों के परिजनों को एक-एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग करते हुए हरिद्वार कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में लक्सर के बालावाली तिराहे पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा द्वारा आयोजित एक शोक सभा में मृतक मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई, इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी एवं पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ शर्मा ने कहा कि आज देश का मजदूर लाचार है, खाने को राशन नहीं है, घर जाने को धन नहीं है, इधर केंद्र व राज्य सरकार उनकी मदद नहीं कर पा रही है, उधर फैक्ट्री मालिक उनको मजदूरी नहीं दे रहे हैं, यही केंद्र सरकार की असफलता है, इस अवसर पर नगर महामंत्री अजय वर्मा कांग्रेस नेता विजय उपाध्याय और नरेंद्र सैनी उपस्थित थे, शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहां की केंद्र सरकार को तत्काल मृतक मजदूर के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल देनी चाहिए और जो प्रस्ताव आज लक्सर में कांग्रेस ने पारित किया है, उसकी प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours