हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के विभिन्न बिजली स्टेशनो पर विधुत बिल जमा होने शुरू हो गए हैं। यह जानकारी देते हुए हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ सन्दीप शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से लॉक डाउन के चलते बिजली के बिल जमा नही हो रहे थे। मगर कोरोना वायरस से सम्मानित ग्राहकों के बचाव हेतु आवश्यक प्रयास करते हुए बिल जमा होने शुरू हो गए हैं। ग्राहकों के लिये सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु गोल घेरे और हाथ साफ करने हेतु सेनेटाइजर भी रखा गया है। इसके साथ-साथ सन्दीप शर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये बताया कि वो गूगल पे, भीम ऐप, आदि के सहारे ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। पहले की अपेक्षा बिजली अब कम जाती है, व जवाब में बताया कि पहले बिजली चोरी काफी होती थी अब खुले तारो की अपेक्षा केबल लाइन के कारण बिजली चोरी काफी हद तक बन्द हो गयी है ग्राहक भी समय से बिल जमा कर देते हैं। लॉक डाउन के कारण रोजगार प्रभावित होने के कारण ग्राहक राज्य सरकार से तीन महीने की छूट अपेक्षा कर रहे हैं इसके बारे में बताया कि अभी सामान्यतः ही बिल जमा किये जा रहे हैं। जब तक ऊपर से कोई लिखित आदेश नही आता है तब तक इस विषय मे कुछ कहना सही नही।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours