हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। समय करीब सांंय 5:00 बजे राम बहादुर गौतम, हाल-निवासी 66 आरसीसी गौचर ने चौकी गौचर में आकर बताया कि समय लगभग 11:00 बजे मेरा पुत्र रजनीश जिसकी उम्र-15 वर्ष है तथा 10 कक्षा में पड़ता है को मेरी पत्नी द्वारा पढ़ाई करने के मामले में थोड़ा सा डाटा गया। जिससे बुरा मानकर मेरा बच्चा रजनीश घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जिसकी हम सभी परिजनों द्वारा शाम 5:00 बजे तक काफी ढूंढ खोज की गई, किंतु उसका कोई पता नहीं लगा। इस सूचना पर पुलिस चौकी गौचर प्रभारी एस.आई. नवीन चौहान के नेतृत्व में रजनीश की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तथा चौकी क्षेत्रान्तर्गत सभी जगह त्वरित कार्यवाही करते हुए तलाश हेतु टीमों को रवाना किया गया। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के उपरांत खोये हुए बच्चे रजनीश को ढूंढकर सकुशल माता-पिता के सुपुर्द किया गया। उक्त परिवार की तरफ से गौचर पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया गया तथा पुलिस के कार्य की सराहना की गई। पुलिस टीम में एस.आई. नवीन चौहान, कानि.33 सी.पी.रमेश कोहली एन.पी.यू., कानि. मुकेश पुरी, कानि. नरेन्द्र मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours