हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के अलावलपुर भिक्कमपूर गांव में मुंबई से कुछ युवक लौटे थे। जिनमें से एक युवक की देर रात कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अब तक लक्सर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 थी जो अब बढ़कर 6 हो गई है। लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से लक्सर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एक 7 वर्षीय बच्चे को छोड़कर बाकी 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई में सैलून का काम करते थे और हाल ही में लक्सर लौटे थे। जिन्हें लक्सर प्रशासन द्वारा होम क्वॉरेंटाइन किया गया था और जांच के लिए इनके सैंपल भेजे गए थे। इनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पूरे लक्सर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी के दिलों में दहशत इस कदर बैठ गई है कि वह अपने घरों से बाहर निकलना जोखिम भरा काम समझने लगे हैं आपको बताते चलें कि जिला हरिद्वार कोरोना पॉजिटिव मरीजो से एक बार पूरी तरह खाली हो गया था हरिद्वार में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं रहा था। एहसान नामक युवक के ठीक होकर अपने घर लौटने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अचानक एक बार फिर कोरोना बम फूटा और लक्सर में कोरोना के मरीजों की बाढ़ सी आ गई। हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। लक्सर प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। लक्सर तहसील के अंदर वर्तमान में 4 गांव पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। लक्सर सीएचसी के डॉक्टर जॉर्ज सैमुअल ने बताया कि अलावलपुर भिक्कमपुर गांव में अरशद पुत्र इलियास के व्यक्ति की देर रात रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। वह व्यक्ति हाल ही में मुंबई से लौटा था और सैलून का काम करता था। प्रशासन द्वारा उसे गांव में ही होम क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिसको रात ही हरिद्वार मेलाअस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours