हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। लॉक डाउन पार्ट-4 में सरकार ने समय का संसोधन करते हुए कुछ छूट भी दी है पर क्या य छूट वाक्य लोगो को निजात दिला पाएगी य तो आने वाला वक्त ही बताएगा, 23 मार्च से सम्पूर्ण भारत मे लॉक डाउन की स्थिति ने लोगो को निचोड़ कर रख दिया है, कोरोना वायरस महामारी के चलते सब कार्य ठप पढ़ है, ओर लोगो को इससे दो-चार होना पड़ रहा है, ऊपर से कोरोना वायरस पीछा नही छोड़ रहा है, वहीं बिजली, पानी व स्कूल फीस को लेकर सरकार भी गम्भीर नही हो रही है, जिसके चलते हरिद्वार विकास समिति ने सरकार को होश में लाने के किये एक अनोखी मुहिम चलाई है, जिसमें हरिद्वार विकास समिति द्वारा बिजली, पानी के 6 माह के बिल व स्कूल फीस माफी के समर्थन में सरकार को 300 पत्र लिखकर डाक करवाए। हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रविबाबू शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी बीमारी के चलते लोगो को मुसीबत झेलनी पड़ रही है, लोगो के कामकाज भी ठप पड़े है, ओर ऊपर से बिजली, पानी व स्कूल की फीस लोगो को सताए जा रही है, उन्होंने बताया कि इस को देखते हुए हरिद्वार विकास समिति ने सरकार से मांग की है कि बिजली, पानी के छः माह के बिल व स्कूल फीस माफ करें, उन्होंने कहा कि समिति की ओर से सरकार को जगाने के लिए एक अनोखी पहल की है जिसमें समिति द्वारा 300 पत्र लिखकर डाक करवाएं है, अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि सरकार को इस ओर सोचना चाहिए और लोगों को बिजली पानी व स्कूल फीस से निजात मिल सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours