हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने हरिद्वार जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस प्रकार हरिद्वार में फककड़ो की संख्या बढ़ती जा रही है और उनको खाना वितरण करते समय सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हो रहा है वो भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जिस पर ठोस कार्यवाही कर सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया जाना अति आवश्यक है। साथ ही फककड़ो को शहर से बाहर बड़े खुले स्थान पर व्यवस्था के साथ ठहरने को उचित कदम उठाए जाने जरूरी है, जिस प्रकार कोरोना के मरीज लगातार उतराखण्ड में बढ़ते जा रहे है वो चिंता का विषय है और अगर इसी प्रकार सोशल डिस्टेंस का अनुपालन होता रहा तो हरिद्वार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, कई संस्थाओं द्वारा राजनीतिक पार्टियों द्वारा राशन वितरण करते समय मास्क का उपयोग न करना और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करना महंगा साबित हो सकता है सुबह सुबह चाय वितरण में कई धर्मशालाओं के बाहर फक्कड़ साधु सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे है। बाजारों में दुकानें खुलने पर सामान लेने वाले नागरिकों को छोटे छोटे बच्चे महिलाएं हाथ पकड़कर सामान मांगते नजर आते है, अगर इस पर ठोस कार्यवाही नही हुई तो भविष्य के लिए ये घातक साबित होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours