हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। देर रात एम्स में दस कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र के 5 लोग बताये जा रहे हैं, जानकारी के अनुसार वीरवार की देर रात एम्स के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वीरवार की देर रात आई सैम्पल रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश क्षेत्र के 5 लोग कोविड 19 पॉजिटिव मिले हैं। जिनमे नटराज चौक तहसील कालोनी से 1, आशुतोष नगर से 2, रायवाला हरिपुर कालोनी 1 और गुमानिवाला में 1 कोविड 19 पॉजिटिव शामिल हैं। एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि रायवाला मोतीचूर में शुक्रवार को इलाके को सील कर दिया गया है। जबकि सभी पॉजिटिव रोगियों को एम्स में आइसोलेट कर दिया गया। बताया कि मोतीचूर कालोनी में प्रशासन जरूरी सामान की पूर्ति करेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours