हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कांग्रेस सेवा दल द्वारा बालावाली रेलवे पुल पर आयोजित होने वाला धरना स्थगित, पिछले तीन दिनों से पंजाब और उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश जाने वाले सैकडों मजदूरों को लक्सर के बालावाली रेलवे पुल पर भाजपा सरकार के निर्देश पर रोका जा रहा था, वहाँ मजदूर काफी परेशान थे, क्योंकि उनके खाने-पीने और रहने की कोई व्यवस्था भाजपा सरकार द्वारा नहीं की गई थी, जब मजदूरों की यह गंभीर समस्या 6 मई को दोपहर 11:30 बजे कांग्रेस सेवा दल के संज्ञान में आई तो सेवादल की ओर से एक पत्र जिलाधिकारी हरिद्वार को भेजा गया, पत्र में अनुरोध किया गया कि यदि मजदूरों की समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से फिलहाल नहीं हुआ तो 24 घंटे बाद कांग्रेस सेवादल बालावाली रेलवे पुल पर धरना देगा, इस पत्र की प्रति उप जिलाधिकारी लक्सर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को भी भेजी गई, जानकारी एलआईयू प्रभारी और समाचार पत्रों को भी भेजी गई, जिसके आधार पर तहसील प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराई, आज मौके पर एक भी मजदूर नहीं है, इसलिए लक्सर में पूर्व पीसीसी सदस्य डॉक्टर उमादत्त शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के निर्देश पर धरना स्थगित किए जाने की घोषणा करते हुए कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने मजदूरों को अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने का आभार जताया तथा जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन का आभार जताया, इस अवसर पर नगर अध्यक्ष देवेश राणा, जिला महामंत्री अमित शर्मा और डोनू पंडित, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष आकिल हसन तथा कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक महामंत्री राव फिरोज और वासू अग्रवाल उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours