हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि भारत सहित विश्व समुदाय एक भयंकर बीमारी से लड रहा है, इस भयंकर महामारी की पहचान नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में हुई है, इस बीमारी की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई इस भयंकर वायरस की चपेट में आने से विश्व के लाखों लोग संक्रमित हैं, तथा एक लाख से अधिक लोग दुनिया से चल बसे हैं, इसी वायरस से बचाव के लिए ज्यादातर देशो मे तालाबंदी की व्यवस्था को लागू किया गया है, भारत में भी लोकडाउन यानी तालाबंदी की व्यवस्था को लागू किया गया है, इस लोकडाउन के दरमियान उपनगरी ज्वालापुर के बहुत से लोग गरीब बेसहारा अनाथ परिवारों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं, इन्ही सबके बीच एक ऐसा चेहरा भी है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है, जिसकी सामाजिक और राजनीतिक विरासत अपने में एक अलग मुकाम रखती है, अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला पंचपुरी हरिद्वार में अपने परिवारिक विरासत को नई पहचान दी, अपने 45 साल के राजनीतिक भविष्य में बहुत ही उतार चढ़ाव देखे लेकिन हालात के सामने घुटने नहीं टेके समाज के हर तबके की सेवा में मग्न रहे, नब्बे के दशक में हरिद्वार नगर पालिका का सभासद का चुनाव लडा और जीत हासिल की, तथा कुरैशी समाज के प्रतिनिधि के रूप में ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के सचिव के पद पर आसीन हैं, हरीश रावत सरकार में राज्य मंत्री के पद से नवाजे गये, तथा उपनगरी ज्वालापुर के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि के रूप में विख्यात चले आ रहे हैं, एक प्रखर वक्ता बुलंद होंसला बेबाक प्रतिनिधि के रूप में शासन प्रशासन में अपनी पहचान रखते हैं, शायराना अंदाज के लिए मशहूर है, और एक विनम्र शैली के साथ साथ दबंग रूप भी रखते हैं, इस लोकडाउन में प्रत्येक समाज के गरीब बेसहारा अनाथ परिवारों की चिंता के बीच हर सम्भव मदद अपने स्तर से कर रहे हैं, तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हर समय शासन प्रशासन से सम्पर्क में रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं, हिन्दु मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं, बेबाक वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री सचिव ईदगाह कमेटी ज्वालापुर हाजी बाबू नईम कुरैशी की जो मुस्लिम समाज में और हरिद्वार पंचपुरी के सर्व समाज में एक अलग मुकाम रखते हैं, हाजी नईम कुरैशी ने हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र के माध्यम से सभी से लोकडाउन का पालन करने की अपील की और साथ ही साथ मुस्लिम समाज से खास तौर से अपील की है, कि रमजान का मुकद्दस महीने है, ज्यादा से ज्यादा इबादत करे देश की सलामती की और इस बीमारी के खात्मे की दुआ करें, साथ ही साथ नईम कुरैशी ने इस महामारी में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने वाले चिकित्सक नर्सिग स्टाफ, पुलिस विभाग, स्वयं सेवी संस्थाएं सभी के कार्य की सराहना की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours