हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आज भाजपा की पूर्व पार्षद निशा पुंडीर के साथ धक्का-मुक्की और जातिसूचक शब्द कहने के आरोपी कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा पर मुकदमा दर्ज किए जाने और गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर अभय सिंह को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है, इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने जिस प्रकार नारी शक्ति का अपमान किया है, इसे सभ्य समाज में किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, अतः भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है, कि भाजपा की पूर्व पार्षद निशा पुंडीर पर हमले के आरोपी अशोक शर्मा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा की ज्ञापन में यह भी मांग की गई है, कि कुछ दिन पूर्व वार्ड नंबर 34 अंबेडकरनगर में एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें तीन आरोपियों को नामजद किया गया था, उनकी भी तत्काल गिरफ्तारी की जाए भाजपा के मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा और कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि यदि जल्द ही अशोक शर्मा पर मुकदमा दर्ज ना किया गया और उन्हें गिरफ्तार ना किया गया तो भाजपा के अनुसूचित मोर्चा की बहनों के नेतृत्व में जल्द ही जिले के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस पूरे प्रकरण की शिकायत की जाएगी और जब तक भाजपा की पूर्व पार्षद बहन निशा पुंडीर को न्याय नहीं मिल जाता भारतीय जनता पार्टी का यह आंदोलन जारी रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours