हरिद्वार की गूंज (24*7)
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने शराब तस्करी में एक व्यक्ति को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी से करीब तीन पेटी देशी शराब बरामद की गई है। जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार संदिग्ध अवस्था मे रायवाला ओवरब्रिज के पास खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस कार और उसके चालक को थाने ले आई। जंहा तलाशी में कार से करीब 3 पेटी देशी शराब की बरामद कर ली गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार को सीज और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान किशन किशोर निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में करवाई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours