हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। मांगा पुत्र रोशन निवासी बसेड़ी खादर ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मैंने अपनी बेटी जहीरा की शादी वर्ष 2014 में हारून पुत्र नसीर निवासी बसेड़ी से की थी। उन्होंने बताया कि शादी के समय से ही हारून और उसका परिवार मेरी बेटी के साथ मार पिटाई करता आ रहा है कभी मेरी बेटी हमें बता देती थी, तो कभी नहीं, उन्होंने तहरीर में बताया कि मेरी बेटी लगातार उनके जुल्म सहती आ रही है। आरोप है कि 22 मई रात 8:00 उसका पति हारून, नसीम, वसीम, नूरजहां व नसीर ने एक राय होकर मेरी बेटी की हत्या करने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट आई करते हुए उसे मकान की मम्टी में बंद कर दिया, आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पेट्रोल से उसे जलाने का प्रयास किया, बमुश्किल मेरी बेटी ने मम्टी का शीशा तोड़ घर पहुंची और सारी आप बीती बताई आरोप है कि 2 दिन पहले भी आरोपियों ने मेरी बेटी को नशे का इंजेक्शन देकर फांसी पर लटका दिया था उस समय भी उसे बा मुश्किल बचाया गया। इस दौरान मेरी बेटी के शरीर पर काफी चोटें आई थी। वहीं कोतवाली पुलिस ने भी हारून, वसीम, नूरजहां, नसीम नसीर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours