हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना महामारी के समय स्वयं की भी परवाह न करके निरन्तर असहाय लोगो को भोजन कराने वाली नेहा सक्सेना जी को लक्सर रोड कॉलोनी वासियो की संस्था भगवतीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन रजि० की ओर से माल्यार्पण करके, ट्रॉफी और मानव जगत की सेवा हेतु प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। नेहा जी को पिछले महीने भोजन वितरण करते समय कुत्ते ने काट लिया था उसके पश्चात भी नेहा सक्सेना ने चिकित्सक के परामर्श अनुसार घर मे बैठने की अपेक्षा लोगो की भूख मिटाने हेतु मरहम पट्टी कराकर दवाई, इंगजेक्शन लगवाकर सेवा में जुट गई थी। देखने मे सामान्य सी लगने वाली नेहा सक्सेना हरिद्वार में अब समाजसेवी के रूप में अच्छी पहचान बना चुकी हैं। भोजन की व्यवस्था में आर्थिक रूप से दुसरो पर निर्भर न रहकर स्वयं के खर्चे पर अब तक कई सौ लोगो को भोजन करा चुकी है। जिसमे इनका अब तक 50 हजार रुपये खर्च हो चुका है। उनके सहयोगी अभिनव कौशिक को भी प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। ऐसे ही नेहा और अभिनव जैसे युवा अपने सेवाभाव से देश और समाज का भविष्य बदलने की आग और लग्न रखते हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours