हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग गांव के दो लोगों को लॉक डाउन के उल्लंघन करने और पांच पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही कोतवाली वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया पुलिस ने गश्त के दौरान विकास पुत्र रामस्वरूप निवासी खडण्जा कुतुबपुर और रमेश पुत्र रामस्वरूप निवासी बॉडी टीप को लॉक डाउन का उल्लंघन करने के साथ-साथ उनके कब्जे से पांच पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में यदि कोई लॉक डाउन का उल्लंघन या अवैध कच्ची शराब का कारोबार करता हुआ पाया जाता है। तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई उसके खिलाफ अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours