हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। कुछ दिन पूर्व हरियाणा से लौटे एक युवक में बुखार की शिकायत मिलने पर  इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। जानकारी के अनुसार रायवाला इंदिरानगर निवासी 22 वर्षीय एक युवक बीती 8 मई को गुरुग्राम हरियाणा से अपने घर लौटा था। शनिवार को युवक को बुखार आने लगा। जिसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। बताया जा रहा है कि बुखार की शिकायत मिलने पर स्वास्थ विभाग ने युवक का सैम्पल लिया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। बुखार की शिकायत मिलने पर स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours