हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वर्तमान समय में नोवल कोरोनावायरस (COVID-19) से बचाव एवं नियंत्रण प्रबंधन के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों एवं जनता के व्यक्तियों द्वारा कड़ी मेहनत एवं अत्यंत उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर आज दिनांक 12 मई 2020 का पुलिस CORONA WARRIOR चुना गया है, लॉकडाउन के दौरान कोरोनावायरस COVID-19 के नियंत्रण बचाव व प्रबंधन में उपनिरीक्षक नितेश शर्मा कोतवाली गंगनहर द्वारा अस्पताल चौकी में नियुक्त रहते हुए जहां एक ओर मेडिकल टीम को आइसोलेशन तथा कोरोनिटीन करने में लगातार सहयोग किया वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर की सबसे व्यस्तम बाजार सब्जी मंडी जहां सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना पुलिस के लिए एक कठिन कार्य था, वहां उपनिरीक्षक नितेश शर्मा द्वारा लगातार मौजूद रहकर लोगों को जागरूक कर तथा कानून का पालन न करने वालों को दंडित कर अच्छी व्यवस्था बनवाई जिससे मंडी में सभी कार्य सकुशल संपन्न हो रहे है। एसपीओ सावेज आलम नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के दौरान ग्राम पनियाला में जमाती के आने की सूचना देने से लेकर उसके संपर्क में आने वालों को चिन्हित करा कर आइसोले शन के लिए भिजवाने में गांव पनियाला के ग्राम प्रधान के भतीजे और प्रतिनिधि सावेज द्वारा पुलिस और मेडिकल टीम को अत्यधिक सहयोग प्रदान किया गया, उसके बाद भी एसपीओ के रूप में नियुक्त रहते हुए गांव को सील कराने तथा गांव में जागरूकता फैलाने एवं गांव में मस्जिदों के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देशों का ऐलान कराने में महत्वपूर्ण सहयोग किया, सावेज एक पढ़ा-लिखा युवा है तथा ग्राम प्रधान के कार्यो में उनका सहयोग करता है, उसके द्वारा करीब 1 माह से अधिक के समय ग्राम पनियाला को सील किए जाने के दौरान जहां एक और पुलिस को पर्याप्त सहयोग किया वहीं दूसरी ओर जनता के लिए आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल, सब्जियां, अनाज आदि उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिस कारण से करीब 15000 की आबादी वाले उक्त गांव के लोगों ने पूरे 1 माह तक पुलिस को प्रर्याप्त सहयोग किया। सावेद ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि है, और एसपीओ है, जिसने शुरू से ही पुलिस का काफी सहयोग किया और करोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को आइसोलेट करने वाले चिकित्सकों और पुलिस टीम का भरपूर सहयोग किया इसके अतिरिक्त सावेज द्वारा अपने गांव के एसपीओ के साथ दिन रात नियुक्त रहकर गांव को सील करवाने उसके बाद पुलिस व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी करने में पुलिस और प्रशासन से सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया, जिसके फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा उपनिरीक्षक नितेश शर्मा कोतवाली गंगनहर एवं विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सावेज आलम कोतवाली क्षेत्र गंग नहर को CORONA WARRIOR से सम्मानित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours