हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लॉक डाउन के दौरान सड़को पर घूम घूमकर अपना पेट पालने वाले पशुओं पर देखा गया हैं कि समाज के पशु प्रेमियों का प्यार जागा हैं। हरिद्वार में लॉक डाउन के समय विभिन्न सामाजिक संघटन भोजन कराने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सड़को पर घूमने वाले पशुवों के बारे में इस बार हरिद्वार के प्रथम पूर्व महापौर मनोज गर्ग के द्वारा 4 कुँवटल घास की व्यवस्था कराई गई। इस चारे को रानीपुर मोड़, देवपुरा चौक होते हुवे हर की पौड़ी आदि क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं को खिलाया गया। मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान की प्ररेणा से यह सेवा प्रारंभ की गई हैं। जिसमे मनोज गर्ग द्वारा सहयोग दिया गया। इस पुनीत कार्य मे अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, महामंत्री आलोक चौहान, उपाध्यक्ष भगतसिंह, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विनय तिवारी, दिनेश मिश्रा, अश्वनी कुमार ने अपना सहयोग दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours