हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस इस समय आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है और लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता भी दिखा रही है लक्सर पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह के पाच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं जो गिरोह बनाकर क्षेत्र में व क्षेत्र से बाहर चोरी लूट अवैध वसूली जैसी घटनाओं को कारित करते है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र मे और क्षेत्र के बाहर अवैध वसूली लूट चौरी जैसी घटनाएं कारित करने के मामले मे हमने पाच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होने बताया कि आरोपी शाह आलम उर्फ लाला पुत्र शहिद निवासी खेडी मुबारिक पुर, सलीम पुत्र इशरार, मोनिष पुत्र असगर, अकिंत पुत्र धीर सिंह निवासीगण खेडी खुर्द आरोपी आसिफ पुत्र शाकिर निवासी मुंडा खेड़ा थाना लक्सर के निवासी हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours