हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के संत बाहुल्य क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में क्षेत्रीय पार्षद अनिल मिश्रा के तत्वाधान में भारतीय जन सेवा ट्रस्ट द्वारा 51 परिवारों को सूखा राशन किट वितरित किया गया। वहीं भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि वार्ड संख्या 1 के पार्षद अनिल मिश्रा द्वारा भारतीय जन सेवा ट्रस्ट के माध्यम से लगातार उत्तरी हरिद्वार में लोगों की सहायता की जा रही है। निश्चित रूप से यह आपदा काल में बड़ी सहायता है। जिसे समाज हमेशा याद रखेगा। हरिद्वार नगर निगम के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि देश और दुनिया खतरनाक महामारी से जूझ रहे हैं। इस विकट परिस्थिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। सेवा निश्चित रूप से अविस्मरणीय है इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैयर, शिव दास दुबे, अर्चित चौहान, रवि चौहान, सुनील मिश्रा, ओमकार पांडे, शिव कुमार सैनी, शंकर अग्रवाल, विकल राठी, सुंदर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours