हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को लॉक डाउन के उल्लंघन व 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि क्षेत्र में लगातार तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दे रहा है और जो व्यक्ति लॉक डाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया आरोपी संदीप पुत्र रतिराम निवासी ग्राम रामपुर रायघटी के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन और 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उन्होंने बताया आज आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours