हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। शिवाजीनगर में रहने वाले एम्स हेल्थ वर्कर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हॉटस्पॉट बने क्षेत्र की सीमा को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है। जबकि करीब 20 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। जिन्हें जरूरत के सामान की सप्लाई मोबाइल वैन से होगी, खटीमा गांव से 21 मई को ऋषिकेश लौटे एम्स हेल्थ वर्कर की कोरोना रिपोर्ट शनिवार देर शाम पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया, रविवार को पुलिस प्रशासन ने हॉटस्पॉट के रुप में चिह्नित शिवाजीनगर की गली 33 में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है, यहां बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस का पहरा बैठा दिया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours