हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती के चौदह बीघा क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बहरहाल पुलिस ने मामले इस पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह एक युवक ने चौदहबीघा में पड़ोसी के घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपित युवक ने चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित दबोच लिया । पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान इरशाद निवासी सहरसा, बिहार के रुप में कराई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि मामला छेड़छाड़ से जुड़ा हैं। मामले की छानबीन अन्य पहलुओं से भी की जाएगी। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours