हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज हरिद्वार ट्रेवल एसोशिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक राकेश गोयल की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक से मुलाकात कर ज्ञापन दिया, संरक्षक राकेश गोयल ने मंत्री मदन कौशिक से चार धाम यात्रा न चलने से हए व्यापारियों के नुकसान के बारे में विस्तार से बताया, एसोशिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने ज्ञापन सौपते हुए बताया के दिसम्बर माह से ट्रेनों के न चलने के कारण ट्रेवल का व्यवसाय काफी प्रभावित था और कोरोना महामारी आने पर व्यापारी बुरी तरह टूट चुका है, जिसे रोड टेक्स में 2 साल की छूट के साथ गाड़ियों के इंश्योरेंस व बैंक की किश्तों में भी 2 साल की छूट दी जानी चाहिए जिससे व्यापारी को राहत मिल पाएगी, महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने मंत्री के समक्ष व्यापारियों की आवाज को उठाते हुए कहा कि पर्यटन व्यवसाय उत्तराखंड की रीढ़ है, और आज वो बुरी तरह टूट चुकी है, व्यापारी व चालक लॉकडाउन होने व यात्रा न चलने की वजह से कर्ज में डूब चुका है, जिसे तुरन्त राहत पैकेज दिया जाना चाहिए, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने विस्तार से सुनने के बाद जल्द समस्या का कुछ न कुछ हल निकाल कर राहत देने का आश्वासन दिया, ज्ञापन देने वालो में अरविन्द खनेजा, गोपाल छिब्बर, धर्मेन्द्र मिश्रा, अर्जुन सैनी, अनुज सिंघल, निर्मल ढिल्लन, अंकित राणा, अमन गोयल, भुवन गोस्वामी,रणजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरचमन सिंह आदि व्यवसायी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours