हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने रात से सरपट दौड़ रही एक गांव की खबर पर जनपदवासियों से अपील की है, कि जिस प्रकार की खबरें सुनने में आ रही है, की उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के कई गांवों, कस्बों के लोगों में रात्रि 2 बजे से दहशत फैल गयी थी, ओर आस पास लोगों को जागने के लिए कहा गया, लोगों को झूठी फ़ोन काॅल करके जागने का मंदिरों से कराया गया अलांउस। लोगों को फोन काॅल व मेसेज करके बताया जा रहा है कि फलां गाँव, कस्बे में पूरा गाँव व कस्बे के लोग सोते हुए रह गयें हैं, लेकिन यह सब खबरें झूठी व फर्जी है, हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्ण राज एस० ने एक ऑडियो टेप वायरल करते हुए लोगो से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अफवाह फैलने से रोकने में प्रशासन का सहयोग करें, शरारती तत्वों की पुलिस में शिकायत दर्ज करायें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours