हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व्यापी महामारी कोरोना संक्रमण के कारण चल रहे लॉक डाउन के चलते आर्थिक संकट से गुजर रहे हरिद्वार के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शहर व्यापार मंडल हरिद्वार का एक प्रतिनिधिमंडल शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी के नेतृत्व में उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक से उनके निवास पर मिला, वह व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा, शहर व्यापार मंडल के महामंत्री प्रदीप कालरा व राजीव पाराशर के संचालन में संपन्न हुई, इस बैठक मे हरिद्वार शहर के व्यापारियों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने कहा कि हरिद्वार का व्यापारी लॉक डाउन के पूर्व से ही रेल बंदी के कारण मंदी के दौर से गुजर रहा था अब इस लॉक डाउन में तो उसकी कमर ही टूट गई है, वह उसके लिए अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है, व लॉक डाउन के बाद भी व्यापार की स्थिति को लेकर अत्यंत चिंता ग्रस्त है वह मानसिक अवसाद की स्थिति में है परंतु संकोच के कारण वह अपना संकट किसी से नहीं कह पा रहा है।
शहरी विकास मंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना व उपस्थिति व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया। कि प्रदेश सरकार मध्यमवर्गीय वह छोटे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अत्यंत गंभीर है वह उनकी समस्याओं को लेकर लगातार मंथन चल रहा है, उन्होंने कहा कि जिस व्यापारी को भी राशन की दिक्कत है और वह संकोचवश नहीं कह पा रहा है उसके सूची व्यापार मंडल हम तक पहुंचा दें, उस व्यापारी की बिल्कुल गोपनीय तरीके से मदद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यद्यपि जिलों की रेटिंग तय करना केंद्रीय सरकार का मामला है पर हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड का एकमात्र रेड जोन जिला हरिद्वार भी और ऑरेंज जोन में आ जाए, ताकि यहां भी बाजार को खोलने की व्यवस्थाएं बनाई जा सके। व्यापारियों की मदद के लिए सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में भी व्यापारियों के लिए मदद का आश्वासन मंत्री ने दिया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड के प्रदेश सरकार मानवीय पहलू के आधार पर हर वर्ग की चिंता कर रही है और आर्थिक दिक्कतों के मध्य में सबके लिए कोई ना कोई योजना बनाने पर काम कर रही है। वहीं व्यापारियों ने हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए देशभर के श्रद्धालुओं के आगमन को खोलने के लिए मंत्री वह प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र झा, युवा अध्यक्ष सुमित श्री कुंज, युवा महामंत्री विक्की आडवाणी, वरिष्ठ नेता अशोक पाराशर, मीडिया प्रभारी गगन नामदेव, विशाल गोस्वामी, रवि चौहान, अर्चित चौहान, वरिष्ठ व्यापारी नेता आशुतोष शर्मा, आदित्य झा, उमेश पालीवाल व सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट आदि उपस्थित थे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours