हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स द्वारा लॉकडाउन में दी जा रही मानव सेवा 3 तारीख के बाद भी निरंतर जारी है। लगातार पुलिस प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद मजदूर, गरीब और असहाय लोगों में भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। और आज भी राजा बिस्कुट चेक पोस्ट, केशवकुंज बाग, न्यू शिवालिक नगर स्लम बस्ती, जटवाड़ा पुल बस्ती, नवोदय नगर में जरूरतमंद को भोजन वितरित किया गया है। संस्था टीम द्वारा निरंतर की जा रही सेवा की चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में भी हो रही है क्षेत्र के लोग संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं। जो बहुत ही सराहनीय है। वही संस्था टीम के कर्मठ सदस्य पंकज जैनर ने बताया कि टीम के सदस्य अध्यक्ष अमित जांगिड़ के नेतृत्व में लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगे। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों जाकर लोगों को चिन्हित कर उनमें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मानव सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है। संस्था का उद्देश्य केवल लॉक डाउन में पीड़ित लोगों में भोजन उपलब्ध कराना है। जो टीम के सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भली-भांति निभा रहे हैं। त्रिलोक सिंह ने बताया कि भोजन वितरण में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। और लोगों को लॉक डाउन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। जिससे कोरोना वायरस महामारी को रोका जा सके। और यह मानव सेवा का कार्य लॉक डाउन की अवधि तक लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित जांगिड़, संस्था उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, मीडिया प्रभारी अभिनव, प्रदीप बंसल, इंद्रपाल वर्मा, जोगेंद्र त्यागी, रवि कश्यप, विनीत सैनी,रक्षित बंसल, अजय धीमान मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours