हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जी हां सही पढ़ा आपने माँ की भूमिका में आगे आई अन्नपूर्णा रसोई। दरअसल हरि नगरी में अन्नपूर्णा रसोई का संचालन करने वाले समाज सेवक इन मुश्किल दिनों में लोगों के घरों में छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था भी कर रहे है, ओर साथ ही साथ 46 दिन से लगातार जरूरतमन्दों को भोजन वितरण कर रहें है, नगर एवम ग्रामीण वासियों ने ऐसे समाज सेवकों की जमकर सराहना की है। आपको बता दें कि 23 मार्च से पूरे देश मे लॉक डाउन होने के चलते जरुरतमंदों को खाने से लेकर तमाम कई सारी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। 
हरिद्वार में भी निर्धन तबके के लोगों को भी उक्त परेशानियों से गुजरना पड़ा, लेकिन ऐसे जरूरतमंदों के लिए तीर्थनगरी के समाज सेवक विवेक भूषण और बन्नी ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ अन्नपूर्णा रसोई का संचालन कर क्षेत्र के सभी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करवाने की ठानी। जिसमे उन्होंने सुबह शाम के खाने के साथ लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक भी करने का मन बनाया, विवेक भूषण ने बताया कि माँ अन्नपूर्णा रसोई लगातार 46 दिनों से जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र में साफ सफाई के अलावा लोगो को माक्स व चिन्हित जगहों को भी सैनिटाइजर करने का कार्य भी सुचारू किया है। 
इसके अलावा बन्नी ठाकुर ने बताया कि लॉक डाउन के चलते दूरस्थ जगह में छोटे बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई से व्यवस्था की है। उनका मानना है कि नर सेवा सबसे अग्रणीय है जिसके चलते वह यह कार्य कर रहे है। उनकी टीम में मनीष कर्णवाल, डॉक्टर विशाल गर्ग, विक्रांत शर्मा, संजय शर्मा, राजू कुमार, राहुल कुमार, दीपक सैनी, सन्नी, सचिन राजपूत, विवेक शर्मा, संजय ठाकुर, विक्रम सिंह, सचिन शर्मा, दिनेश अग्रवाल व भगीरथ शर्मा आदि समाज सेवक जुड़े हुए है। जिनका लक्ष्य जरुरतमंदो को अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराना है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours