हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने का विषय हो, या फोर व्हीलर में सीट बेल्ट बांधना, दोनों में ही कानून से ज्यादा मानसिकता और आवश्यकता पर निर्भर करता है। सामान्य व्यक्ति स्वयं की सुरक्षा से ज्यादा चालान से बचने को हेलमेट या सीट बेल्ट बांधते है। सबसे ज्यादा अफसोस की बात ये है हमारे समाज में पढ़े लिखे ही यातायात के नियम का पालन करना जरूरी नही समझते। माना कि पहले की अपेक्षा अब यातायात के नियमो को तोड़ने पर कानून ज्यादा सख्त हुवा है, मगर मानसिकता को बदले सुखद परिणाम सम्भव नही। हरिद्वार सीपीयू प्रमुख दिनेश पंवार के अनुसार बहुत से वाहन चालक कहते हैं कि चालान कटवा लेंगें, मगर हेलमेट नही पहनेंगे। ऐसे में सड़क परिवहन मंत्रालय को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु नियमो में बदलाव की सख्त जरूरत है। मात्र 4 महीने के लिये लाइसेंस रद्द करने की अपेक्षा 2 साल के लिये लाइसेंस रद्द करने पर विचार करने की जरूरत है। वाहन नही भी चलायेगे तो इतना फर्क नही पड़ेगा मगर ऐसे बहुत से परिवार है जिनके घर का प्रमुख सदस्य ही न रहे तो उनकी पूरी जिंदगी तहस नहस हो जाती हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours