हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आपको बताते चलें कि बीती  30 अप्रैल 2020 को इस्माइलपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें एक पक्ष ने लाठी-डंडे व क्रिकेट बैट से लैस होकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था, जिसका उपचार देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई 30 अप्रैल से 6 मई तक लक्सर पुलिस के हाथ आरोपियों में से कोई नहीं लगा लेकिन जैसे ही आज उसकी मौत हुई लक्सर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और तत्काल सुरागगसी करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को धर दबोचा। 
                देखें वीडियो: एसपी देहात
वहीं लक्सर कोतवाली पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर ने खुलासा करते हुए बताया कि बीती 30 अप्रैल को इस्माइलपुर में जो विवाद हुआ था उसमें एक व्यक्ति को पांच व्यक्ति द्वारा बुरी तरह घायल कर दिया गया था जिसमें घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है, मृतक की माता के द्वारा लक्सर कोतवाली को तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही थी आज पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या की धारा की बढ़ोतरी करते हुए पांचों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है हत्या में प्रयुक्त एक क्रिकेट बैट व चार डंडे हत्या आरोपियों से बरामद कर लिए गए हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि  यह अपने आप में  एक उल्लेखनीय सफलता खुलासा करने वाली पुलिस टीम को हरिद्वार एसएसपी ने  25 सो रुपए  इनाम देने की घोषणा की है पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई अभिनव शर्मा, उप निरीक्षक लोकपाल परमार, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल बबलू खान, कांस्टेबल मुकेश चौहान व कांस्टेबल मनोज मलिक आदि शामिल रहे।

 बाइट : स्वपन किशोर एसपी देहात
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours