हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भोपतवाला क्षेत्र के राधाकृष्ण धाम में प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है। इसके अतिरिक्त यहाँ से भोजन ले जाकर सेवक अन्ये क्षेत्रों में भी वितरण करते है। राधा कृष्ण धाम के अध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि यदि कोई राहगीर, परेशान, पीड़ित व्यक्ति धाम में आता है तो उसकी यथासंभव मदद की जाती है। आज के भोजन में जरूरतमंदों को कढ़ी चावल वितरण की जा रही थी जिसे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं स्वाद लेकर खाती हुई दिखाई दी। हरिद्वार की जनता का सोशल मीडिया में धर्मनगरी के काफी सन्तो के प्रति नाराजगी है कि संकट की घड़ी में वो समाज या देश की मदद करने की अपेक्षा अपने धन और मन को दबाए बैठे हैं। लेकिन राधाकृष्ण धाम में यहां के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा स्थानीय गरीब, बेसहारा लोगो के लिये भोजन की व्यवस्था  बेहतर पाई गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours