हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। बता दे कि कल शाम तीन अलग-अलग गांव में कोरोन पॉजिटिव मिलने से लक्सर प्रशासन के हाथ पाव भूल गए हैं। जिसके चलते आज लक्सर कोतवाली में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों की एक बैठक ली। बैठक में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने ग्राम प्रधानों को कहा कि आपके गांव के अंदर कोई भी व्यक्ति बाहर से आए तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दें। जिससे कि बाहर से आने वाले व्यक्ति की जांच की जा सके। वहीं बैठक में मौजूद लक्सर सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि आज लक्सर कोतवाली मे क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों की एक बैठक ली गई। एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में सभी ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वह बाहर के अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को दे। जिससे कि उसे गांव के बाहर ही रोक कर उसके स्वास्थ्य की जांच कराई जा सके। जांच नेगेटिव आने पर ही गांव के अंदर जाने की अनुमति दी जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours